अखिल भारतीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक प्रारंभ
भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय (27 व 28 जुलाई) बैठक भूबनेश्वर उड़ीसा के उत्कल विपन्न सहायता समिति के सभागार में प्रारंभ हुई।

सर्वप्रथम अखिल भारतीय अधिकारियों की उपस्थिति में गौ माता पूजन, भारत माता पूजन किया गया। उसके बाद सभागार में भारत माता, भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण किया गया, साथ ही अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मंच पर अखिल भारतीय अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष रामभरोस वसोतिया, महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र तथा सभागार में अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक सहित किसान संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी, देश भर के सभी राज्यों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

#bharatiyakisansangh


