वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
गाजीपुर सुहवल थाना क्षेत्र में वांछित चल रहा अपराधी गोविंद उर्फ गोविंदा यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहावल पुलिस प्रतिदिन की तरह क्षेत्र में चल रहे थे इसी क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति मेदनीपुर तिराहे के पास खड़ा है सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को धर दबोचा पकड़े गए युवक की पहचान गोविंद उर्फ गोविंदा यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी बताया गया है इस संबंध में जानकारी देते हुए सुहवल थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक पर दर्जनभर मुकदमे दर्ज है वह काफी दिनों से वांछित चल रहा था गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।


