स्कूल नेशनल गेम्स में विजयश्री स्पोर्ट्स एकेडमी बच्चों ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
कोलकाता में आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में गौतमबुद्ध नगर के ज्ञानश्री स्कूल के छात्र अर्घ्य श्रीवास्तव ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज एवं अविद्या सिंहदेव ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। यह प्रथम अवसर है कि स्कूल नेशनल गेम में गौतम बुद्ध के किसी स्कूल के छात्रों ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त किए हैं।
इस प्रतियोगिता में ज्ञानश्री स्कूल की तरफ से अविद्या सिंहदेव, सिद्धि भरद्वाज, अर्घ्य श्रीवास्तव एवं अग्रिम श्रीवास्तव ने क्वालीफाई किया था। ये सभी बच्चे सेक्टर 141 स्थित विजयश्री स्पोर्ट्स एकेडमी में जिम्नास्टिक की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और स्कूल भी इनके प्रशिक्षण हेतु पर्याप्त सुविधाएं प्रदान कर रहा है लिए चारों बच्चे क्लास 8 के छात्र हैं।


