पीजीएचओडब्ल्यूए के चौथी बार अध्यक्ष चुने गए विशेष त्यागी
नोएडा। पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन गौतम बुध नगर की आम सभा हुई जिसमें सर्व सहमति से कुछ पुराने कुछ नए सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है।
आपको बताते चलें कि पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है जिसमें संस्था पेइंग गेस्ट हाउस और पीजी संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करती है और कैसी भी परिस्थिति में इन लोगों के साथ खड़ी रहती है।

चौथी बार चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष विशेष त्यागी, उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश कुमारी, सचिव सौरभ जुनेजा, सह सचिव रामप्रवेश कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल तलवार, कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंगल, सदस्य श्रीमती श्रद्धा सिन्हा के साथ साथ अन्य सदस्य भी मनोनीत किए गए।
संस्था के चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष विशेष त्यागी ने कहा कि मैं पिछले 9 वर्षों से पेइंग गेस्ट हाउस ओनर और पीजी संचालकों की समस्याओं के लिए लड़ाई लड रहा हूं, मैं वादा करता हूं कि अपने साथियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहूँगा और उनकी हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूँगा।


