किसानों में आज भी वो ही जोश है जो 26 नवम्बर 2020 को था

नोएडा।PNI News। पंजाब के बरनाला में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की लाखों लोगों की रैली ने दिखा दिया कि पंजाब के किसानों में आज भी वो ही जोश है जो 26 नवम्बर 2020 को था। आज पंचायत को मुख्य तौर पर सरदार जगजीत सिंह दल्लेवाल, चौधरी युद्धवीर सिंह, अभिमन्यु कोहाड़, सरदार मनजीत सिंह राय, सतनाम सिंह बहरू, कुलदीप वाजिदपुर, जंगवीर सिंह चौहान, मुकेश चन्द्र आदि ने संबोधित किया।

आज की रैली के मुख्य मुद्दे- 3 कृषि कानून रदद् किये जायें,
MSP की गारंटी का कानून बनाया जाए, इसके अलावा पंजाब के किसानों के स्थानीय मुद्दे भी थे - किसानों की कर्ज़मुक्ति की जाए जिसका वादा 2017 के पंजाब चुनाव से पहले किया गया था।
26 नवम्बर 2020 से पहले पंजाब में आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को भी पंजाब सरकार द्वारा शहीद किसानों की सूची में शामिल कर के मुआवजा दिया जाए।

पंजाब में पराली जलाने के सभी मुकदमों को रद्द किया जाए और भविष्य में 6000 रुपये/एकड़ की आर्थिक सहायता किसानों को दी जाए। धान की खरीद पर 25 क्विंटल की लिमिट हटाई जाए और किसानों की पूरी फसल खरीदी जाए।
नरमे की खराब फसल का 50000 रुपये/एकड़ का मुआवजा दिया जाए, बीटी बीज बनाने वाली कम्पनी के खिलाफ पंजाब सरकार मुकदमा दायर करे।