मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में NIIB इंस्टीट्यूट ने निभाई महत्पूर्ण भूमिका

मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में NIIB इंस्टीट्यूट ने निभाई महत्पूर्ण भूमिका

नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में 'ड्रीम ऑरा इंडिया 2026' एवं 'ए.के. पेजेंट' द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ जिसमें ऑफिशियल मेकअप पार्टनर के रूप में NIIB इंस्टीट्यूट ने अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाई। 

अंजलि मिश्रा के प्रतिनिधित्व में NIIB इंस्टीट्यूट टीम ने ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 इवेंट के दौरान कंटेस्टेंट्स को उनके अपीयरेंस के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई, उनकी विशेषज्ञता ने प्रतिभागियों की ग्रूमिंग और प्रेजेंटेशन को बेहतर बनाने में मदद की, साथ ही उन्हें पेजेंट के लिए शानदार लुक दिया।

ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडर गुड्डू कुरैशी और डायरेक्टर वैशनवी खातुन ने प्रमुख भूमिका निभाई और पूरी टीम का समन्वय किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने इंट्रोडक्शन, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड में हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार ड्रीम ऑरा इंडिया का मुख्य उद्देश्य मॉडलिंग, फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिता के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है।