डिजिटल शोरूम, भारत का पहला O2O ब्रांड है जो व्यवसायों को फोन के माध्यम से अपनी वेबसाइट प्रदान करता है
छोटे ऑफलाइन मर्चेंट अब कस्टमाइज्ड डोमेन नेम के साथ अपनी वेबसाइट 15 मिनट में हासिल कर सकते हैं और यहां तक कि थीम की एक विशाल लाइब्रेरी से चुनकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि जो उनके व्यवसाय एक खास पहचान दे सकें
नई दिल्ली।PNI News। भारत के हर कोने से ऑफलाइन व्यापारियों को व्यवसाय के लिए सुविधाजनक और कॉस्ट-इफेक्टिव तरीके से मनचाही वेबसाइट प्राप्त करने में मदद करने के लिए O2O कॉमर्स ब्रांड डिजिटल शोरूम ने अपने हाइब्रिड मॉडल के एक हिस्से के रूप में कस्टम डोमेन खरीदारी और अन्य फीचर्स लॉन्च किए हैं। इसने डिजिटल शोरूम को भारत का पहला फुल-स्टैक कॉमर्स सॉल्युशन ब्रांड बना दिया है, जो 15 मिनट से कम समय में स्मार्टफोन के माध्यम से प्रीमियम थीम के साथ-साथ अपनी व्यावसायिक वेबसाइटों के लिए कस्टम डोमेन नाम प्रदान करता है।
एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध डिजिटल शोरूम को पिछले सितंबर में डॉटपे ने लॉन्च किया था ताकि ऑफलाइन व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ ऑनलाइन जुड़ने और अपने व्यापार को डिजिटल रूप से मैनेज करने में मदद मिल सके। तब से देश भर में 5 मिलियन से अधिक व्यापारियों ने अपने स्टोर का नाम, नंबर और पता दर्ज कर ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया और तुरंत ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी। डिजिटल शोरूम पर व्यापारी ₹38 करोड़ से अधिक का मासिक लेनदेन कर रहे हैं।
यह प्लेटफ़ॉर्म व्यवसायों को सॉल्युशन के संपूर्ण सूट तक पहुंच प्रदान करता है जो मुफ़्त कैटलॉग लिस्टिंग, मार्केटिंग टूल और एकीकृत ऑनलाइन पेमेंट सॉल्युशन प्रदान करते हैं। इस हालिया इनोवेशन के साथ यह कस्टम डोमेन नामों और वेबसाइटों के लिए थीम की विशाल लाइब्रेरी के माध्यम से बाजार में एक अलग पहचान स्थापित करने में उनकी मदद कर एक कदम और आगे बढ़ गया है। डिजिटल शोरूम व्यापारियों को नि:शुल्क परीक्षण देकर वेबसाइट बनाने के सपने को साकार करने में भी मदद कर रहा है। वे एक थीम से दूसरी थीम में एक्सचेंज और अपग्रेड भी कर सकते हैं।
व्यवसाय अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर काम कर सकते हैं और ऑर्डर स्वीकार करना शुरू करने के लिए व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर आसानी से ग्राहकों के साथ अपनी वेबसाइट शेयर कर सकते हैं। यह देखते हुए कि अधिकांश व्यवसाय वर्तमान आर्थिक माहौल में संघर्ष कर रहे हैं, प्लेटफॉर्म ने यह भी सुनिश्चित किया है कि भुगतान तुरंत व्यापारी के खाते में जमा हो जाए।
आने वाले महीनों में प्लेटफ़ॉर्म व्यापारियों को सीधे बेचने, अधिक बेचने और अपने समग्र डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के साथ अपने फोन के माध्यम से आसानी से प्रगति करने में मदद करने के लिए डिलीवरी मैनेजमेंट जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी देगा।
डिजिटल शोरूम में नवीनतम इनोवेशऩ पर टिप्पणी करते हुए, डॉटपे के सीईओ और सह-संस्थापक शैलाज नाग ने कहा, "डिजिटल शोरूम के लॉन्च के बाद से ब्रांड ने उद्योग में कई नए फीचर लॉन्च किए हैं। यह पहला O2O ब्रांड था जिसने एक वर्ष के भीतर 5 मिलियन से अधिक व्यापारियों को सशक्त बनाया। यह इतने बड़े पैमाने पर टियर 2 और टियर 3 शहरों में प्रवेश करने वाले पहले ब्रांडों में से एक था। और आज यह व्यापारियों को फोन के माध्यम से अपनी वेबसाइट देने वाला भारत का पहला फुल-स्टैक कॉमर्स सॉल्युशन ब्रांड बन गया है। इस पूरी यात्रा में हमारे लिए एक बड़ी जीत यह रही कि हमने कई व्यापारियों को पहले स्थान पर खुद को स्थापित करने में मदद की। हमने टियर 2 और टियर 3 शहरों के कई व्यापारियों को पहली बार अपनी वेबसाइट बनाने में मदद की है। हम भारत के हर कोने में व्यापारियों की मदद करने के लिए इनोवेशन का मार्ग प्रशस्त करना जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं।”
महामारी ने डिजिटल क्रांति को रफ्तार दी है और अपनी श्रेणी में बेस्ट प्रोडक्ट एक्सपीरियंस और व्यापारी व उपभोक्ता के रिश्तों को मजबूती देने से डिजिटल शोरूम की मांग में तेजी से वृद्धि हुई है। व्यापारियों के पास लगभग 25-30% खरीदार ऐसे हैं जो बार-बार आ रहे हैं।
फोन के माध्यम से आसान खरीद और तुरंत सेटअप डिजिटल शोरूम को सभी आकारों के व्यवसायों के लिए डिजिटल होने के अगले स्तर तक पहुंचने के लिए सुविधाजनक बनाता है। आने वाले दिनों में, प्लेटफॉर्म का लक्ष्य 70 मिलियन से अधिक व्यापारियों को सशक्त बनाना है, जिससे उन्हें 1.3 बिलियन से अधिक संभावित ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलेगी।


