अफगान शरणार्थियों के अनाथ बच्चों से कला भारती फाउंडेशन टीम ने की मुलाकात

अफगान शरणार्थियों के अनाथ बच्चों से कला भारती फाउंडेशन टीम ने की मुलाकात

लाजपत नगर, दिल्ली।PNI News। कला भारती फाउंडेशन ने अफ़गान शरणार्थियों के अनाथ बच्चों के भविष्य को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 20 अफगानी महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया और अपने हालात से कला भारती की टीम को परिचित कराया। चर्चा के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं में बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के लिए रोजगार प्रमुख रहे। कला भारती फाउंडेशन की पीस एंबेसेडर अफगानिस्तान मूल की साजिया सोजाई ने कहा की इन अनाथ बच्चों और महिलाओ लिए जरूर कुछ किया जाना चाहिए। मुझे भारत से बहुत प्यार है और यहां के लोगों में दया और करुणा का भाव है इसलिए लोगों से उम्मीदें भी बहुत हैं।
कला भारती संस्था की अध्यक्ष ममता सोनी के गले लगकर जब एक अफगान महिला ने रोते हुए अपना दर्द साझा किया तो उनकी भी आंखे भर आई। ममता सोनी चाहती हैं की इनकी अपने देश में मदद हो और वह इस कार्य में लोगों को जोड़ भी रही है।

कला भारती के संस्थापक सुशील भारती ने कहा की इंसानियत का कोई धर्म नही। दुनिया में सबसे बड़ा धर्म मानवीयता है। ये हमारे देश में शरणार्थी हैं। ईश्वर के रहमों करम पर जान बचाने के लिए इन्होंने अपना वतन छोड़ा है। इन्हें नही पता इनका आगे का भविष्य क्या है? कला भारती फाउंडेशन की सोच है की इन मासूम बच्चों के हाथों में हथियार की जगह किताबें हों। इन्हें भी बचपन की खुशियां मिले।