भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर हुआ विशेष आयोजन
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, नोएडा महानगर द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ओमवीर अवाना, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, नोएडा महानगर के नेतृत्व में हैबतपुर स्थित चरण सिंह प्रधान के आवास पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सुशील शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा एवं श्री रवि यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के इस वर्ष के 129वें एवं अंतिम एपिसोड का भी सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ किसानों का सम्मान किया गया, साथ ही शहीद सैनिकों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुशील शर्मा एवं रवि यादव ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी।
इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुक्तानंद शर्मा, इंद्राज खटाना, सर्वेश कुमार, मुकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, ललित प्रजापति, अनिल मास्टर, अशोक यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।


