एमिटी विश्वविद्यालय में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन ने की छात्रों को पासपोर्ट बनवाने मे सहायता
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट के तहत ‘‘पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन’’ लॉन्च किया है जो पासपोर्ट सेवाओं/पूछताछ की सुविधा प्रदान करती है। एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद के सहयोग से 13 से 15 जनवरी 2026 तक पासपोर्ट मोबाइल सेवा वैन को तैनात किया गया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल और एमिटी विश्वविद्यालय के हॉस्टल की महानिदेशक डा छाया चोरडिया ने पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन के अधिकारियों का स्वागत किया।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद के कंसलटेंट श्री तेजेन्द्र आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन की सुविधा नागरिको को उनके घर के पास पासपोर्ट सेवांए प्रदान करना है। इसके लिए पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्टर करना होता है और यह पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन की सुविधा का विकल्प उस समय दिखाई देता है। इस मोबाइल वैन में बायोमेट्रिक्स, फोटो लेना, दस्तावेजो का सत्यापन किया जाता है। एमिटी विश्वविद्यालय के 57 छात्रों ने पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन के लिए रजिस्टर किया था इसके अतिरिक्त सैकड़ों की सख्या छात्रों, शिक्षकों ने जानकारी प्राप्त की।
एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय छात्रों को वैश्विक अनावरण प्रदान करता है जिसके लिए उन्हे कई देशों के विभिन्न वैश्विक विश्वविद्यालयों में जाने का अवसर प्राप्त होता है। छात्रो ंको पासपोर्ट बनावाने में सहायता के लिए तीन दिन के लिए पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन को तैनात किया गया है जहां रजिस्टर छात्रों को सत्यापन हो रहा है और भविष्य में पासपोर्ट बनावने वाले सभी लोगो ंको जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर सैकड़ों छात्रो ने पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन से जानकारी प्राप्त की।


