फार्मासिस्टों ने किया 2 घंटे कार्यबहिष्कार
नोएडा।PNI News। सरकार की वादा खिलाफी से नाराज फार्मासिस्टों ने अब तीसरे चरण के तहत विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कर दी हैं। जिला अस्पताल व समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, पुलिस लाइन अस्पताल पर फार्मासिस्टों ने 2 घंटे कार्यबहिष्कार किया।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तहत सभी फार्मासिस्ट 2 घंटे विरोध पर रहे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के मंत्री कपिल चौधरी ने कहा कि सरकार हमारी सुविधाओ की अनदेखी कर रही है। जो 20 सूत्रीय मांग सौपी गई थी, उनमे से किसी भी मांग पर अभी तक विचार नही किया गया। हर बार सरकार ने झूठा आश्वाशन देकर हम लोगो को छला है। अब मनमानी बर्दाश्त नहीं कि जायगी।
जिलाध्यक्ष रामनिवास बरेला ने कहा की पूर्व चेतावनी के अनुसार जिले भर के फार्मासिस्टों ने 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया आज सभी ने कार्यस्थल पर 2 घंटे कार्यबहिष्कार किया। जिससे आज केंद्रों पर आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।मेडिसिन ब्लॉक व वैक्सीनशन पर काफी लंबी लाइन लग गयी।आज आंदोलन के तीसरे चरण की शरुवात की। यह चरण 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। जिसमे प्रातः 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस समय किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य नही किया जाएगा।
यदि फिर भी हमारी मांगों पर सुनवाई नही होती है तो 17 से 19 दिसंबर तक पूर्ण हड़ताल रखी जायेगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाओ को बाधित नही किया जाएगा। 20 दिसंबर से पूर्ण हड़ताल कर दी जाएगी।


