उ.प्र. युवा व्यापार मंडल ने मनाया डॉ. पल्लवी शर्मा का जन्मदिन

उ.प्र. युवा व्यापार मंडल ने मनाया डॉ. पल्लवी शर्मा का जन्मदिन

नोएडा।PNI News। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने आज सांसद पुत्री डॉक्टर पल्लवी शर्मा का जन्म दिवस धूमधाम से कैलाश हॉस्पिटल सेक्टर 71 के प्रांगण में मनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि डॉक्टर पल्लवी शर्मा समाज सेवा के लिए निरंतर लगी रहती है और हर किसी जरूरतमंद इंसान की सहायता करती है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने निश्चय किया था कि ऐसे समाजसेवी युवा डॉक्टर को उनके जन्म दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इसी उपलक्ष में आज डॉक्टर पल्लवी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक मूलचंद गुप्ता, चेयरमैन नवनीत गुप्ता, जिला अध्यक्ष लघु अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल व अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।