उत्तर प्रदेश के 'ई-पेंशन पोर्टल' का हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के 'ई-पेंशन पोर्टल' का हुआ शुभारंभ

नोएडा। 'श्रम दिवस' के अवसर पर विभिन्न स्थानो पर कार्यरत कामगारों - मजदूरो को आज सरकार द्वारा लोक भवन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 'ई-पेंशन पोर्टल' के शुभारंभ पर, जिस में प्रदेश के 11.50 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे। यह 'ईज ऑफ लिविंग' का ही हिस्सा है।' ई-पेंशन पोर्टल' ऑनलाइन डैशबोर्ड द्वारा पूर्ण रूप से अनुरक्षित होगा।

उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य होगा, जो अपने पेंशन धारकों को यह सुविधा प्रदान करने जा रहा है।अब पेंशन के लिए किसी को भी भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड 2022 जिसके अंर्तगत आपके अकाउंट में सरकार 1000 रुपये ट्रांसफर करेगी, 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ भी आपको मिलेगा, गर्भवती महिलाओं को भरण पोषण भत्ता, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 ज़िसमे असंगठित क्षेत्र के कामगारों - मजदूर वर्ग के लोग 60 साल की उम्र पूरी करने पर न्यूनतम पेंशन के तोर पर 3000 रूपये की राशि पा सकते है, इसके लिए कुछ अंश मजदूर द्वारा जमा करना होगा और बाकि सरकार देगी,एवं कामगारों / मजदूरो को राशन कार्ड बनवाने एवं आन लाइन पेमेंट आदि के बारे में ऊचित जानकारी प्रदान की ताकी देश की समस्त जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके।