कोनरवा नौएड़ा चैपटर ने किया एक स्मरणोत्सव समारोह का आयोजन
नोएडा। सेक्टर 6 स्थित इन्दिरा गाधी कला केन्द्र कनफिडिरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेन्टस वेलफेयर एसोसियेशन के कोनरवा नौएड़ा चैपटर द्वारा एक स्मरणोत्सव समारोह का आयोजन में दिनांक 27.07.2024 को वालन्टियर 137 के साथ मिलकर आयोजित किया गया था। समारोह का उद्देश्य था प्राधिकरण व जिला प्रशासन द्वारा गौतमबुध नगर में 14400 हेक्टेयर जमीन पर 1031 तालाबो का पुनरूद्धार के लिए किया गया था। इस कार्यक्रम के अतिथि श्रीमान जिला अधिकारी महोदय श्री मनीष वर्मा जी, ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण के ए0सी0औ0 श्री आशुतोष कुमार द्ववेदी जी, यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के ए0सी0औ0 श्री कपिल सिंह जी व जिला वन अधिकारी श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव जी सम्मलित हुऐ। श्री पी0एस0जैन द्वारा अतिथि व सभागार में उपस्थित सभी नागरिको का अभिवादन किया गया, तथा कार्यक्रम जल है तो कल है विषय पर आयोजित किया गया है जिला गौतमबुध नगर के सभी अधिकारीगण् एंवम् तीनो प्राधिकरण के अधिकारीयो के विशेष सहयोग एंव दृड इच्छा शक्ति से जिले में 14400 हेक्टेयर वर्ग जमीन में 1031 पोन्ड रिवाईव किये गये है। जो इस कड़ी में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके लिए हम संस्था की और से बधाई देते हैं तथा आशा करते है कि निकट भविष्य में और भी पोन्ड रिवाईव होगे। इस के अतिरिक्त निजि क्षेत्र की कम्पनीयो के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है जैसे न्सिमग स्जक ने 11 पोन्ड जो कि अलग अलग गॉव में है गोद लिए है जिसमें उल्लेखनिय कार्य किया गया है।
इस समबंध में मैं सभी अधिकारीयो से अनुरोध करना चाहुंगा कि इस ही के साथ शहरी क्षेत्रो में भी बड़े ग्राउन्डो पर जैसे सरकारी प्रतिस्ठानों, प्रशांसनिक कार्यालयो, कारपोरेट औफिस, आई0टी0 औफिस, कम्युनिटि सेन्टर, मेरिज होम, सरकारी बंगले, कॉलेज, स्कूल, विश्वविद्यालय, हाउसिग सोसाईटिज, माल, पार्क, स्टेड़ियम, बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन, एयर पोर्ट आदि में क्षेत्रफल के अनुसार वाटर हार्वेस्टिंग तकनिकी आधार पर तरिके से निर्माण कराये जाने चाहिए तथा इनका कार्यरत रहने के लिए लगाने वाले ठेकेदार को ही 5 वर्ष मेन्टेनेस का ठेका भी दिया जाना चाहिए जिससे आगामी 5 वर्षो तक सही काम करने के कारण आने वाले समय में भूजल के स्तर में अभूतपूर्व सुधार होगा। जमीन के निचे से मनमानेढ़ग से जो पानी निकाला जा रहा है। इस पर आवश्क कार्यवाही अपेक्षित है अन्यथा वाटर हार्वेस्टिंग के प्रयाप्त परिणाम नही मिल पाऐगे। इस कार्य के लिए शहर की जनता व आने वाली पीढ़ी आपकी सदेव आभारी रहेंगी।
कार्यक्रम का प्रारम्भ बच्चो के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति से किया गया तथा उसके उपरान्त विधिवत रूप से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया सर्व प्रथम श्री प्रमोद कुमार जिला वन अधिकारी जी ने बताया कि यह तालाबो का पुनरूद्धार का कार्य किस प्रकार किया गया और प्राधिकरण ने इस कार्य को किस प्रकार पूर्ण किया गया है। उसके बाद श्री कपिल सिंह जी ने बताया कि उनके द्वारा अपने क्षेत्र में कितन तलाबो का पुनरूद्धार किया गया और अभी कितना किया जाना है। उनके द्वारा बताया गया कि इस वर्ष के अन्त तक सभी तालाबो को पुनरूजिवित कर दिया जाऐगा। इसके उपरान्त श्री अशुतोष कुमार द्ववेदी जी ने बताया कि ग्रेटर नौएड़ा में तालाबो पर किस प्रकार कार्य किया गया है और आगे ग्रेटर नौएड़ा प्राधिकरण तालाबो पर काम कर रहे है। अन्तिम में माननीय जिलाधिकारी द्वारा जनता से अवाहन किया गया कि इस वर्षा ऋतू में जल संचयन किया जाऐ और वर्षा की एक बून्द को भी व्यर्थ न जाऐ सभी ने पूर्ण स्वेच्छा से जल संचयन करने के लिए आश्वासन दिया गया है। कार्यक्रम के समापन में श्री दिनेश जैन जी कोनरवा संरक्षक द्वारा समापन भाषण दिया गया।


