छेड़खानी के मामले में दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल
भांवरकोल ( गाजीपुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिन पूर्व नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर वांछित धाराओं में कोर्ट में पेश कर दिया है। इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि थाने के एस आई प्रमोद कुमार गुप्ता अपने हमराहियों के साथ आज लगभग 10.30 बजे क्षेत्र में अपराधियों एवं सांदिग्ध ब्यक्तियों की तलाश में निकले थे।इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि कनुवान गांव की चट्टी पर दो सांदिग्ध लोग किसी वाहन के इंन्तजार में खड़े हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पुछताछ के बाद पुलिस दोनों को थाने लाई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक राजकुमार चौधरी निवासी कोटवां सिकंदरपुर जनपद बलिया एवं दूसरा बाल अपचारी रजनी पासवान निवासी कोटवां सिकंदरपुर जनपद बलिया का रहने वाला है। उनके खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट का आरोपी हैं। गिरफ्तार दोनों को वांछित धाराओं में कोर्ट में पेश कर दिया गया है।


