सड़क किनारे ली रेडी और गाड़ी लगाने वाले हो जाए सावधान
गाजीपुर , बिरनो उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद एक्शन में आया प्रशासन पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के निर्देश पर बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने आर ए एफ फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च। अवैध पार्किंग स्टैंड , सङक किनारे लगने वाले बाजार व जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले ठेली रेङी पर सक्ती दिखाते हुए उन्होंने कहा की 48 घंटे में पूरे थानाक्षेत्र से सभी अवैध पार्किंग स्टैंड को हटा ले और पटरी पर दुकान लगाने वालो के लिए बताया गया कि सड़क के किनारे दुकान ना लगाएं इसके लिए स्थान निर्धारित करे, ताकि सड़कों पर दुकानें नही लगें. फ्लैग मार्च के तहत बिरनो थाना से ,भङसर, पृथ्वीपुर, जयरामपुर, बिरनो गांव, बद्धुपुर, सियारामपुर बाजार मे सख्त निर्देश दिया कि अगर 48 घंटे के बाद कोई भी इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी l


