शं के सफलता के सहभागी बनें।

नोएडा लोक मंच द्वारा संचालित नोएडा दवा बैंक में दो फिजीशियन डा अनूप शर्मा (प्रात: 10बजे से 11.30बजे तक), डा. राजेंद्र प्रसाद, परामर्श हेतु ( सायं 4 बजे से 6 बजे तक) तथा डा. सरकार व डा. वर्षा, होमियोपैथ प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे। शीघ्र ही आयुर्वैदिक चिकित्सक की सेवाऐं भी प्रारम्भ किये जाने की सम्भावना है।चिकित्सकों से परामर्श शुल्क केवल 30/=रु है जिससे सभी चिकित्सकों से परामर्श किया जा सकता है। दवा बैंक में दवाइयां मुफ्त दी जाती हैं। दवा बैंक का संचालन जन सहयोग से किया जाता है। मुफ्त दवा बैंक व परामर्श केंद्र के सुगम संचालन के लिए समस्त जनमानस से रु 1000/- प्रति वर्ष की अल्प राशि के आर्थिक सहयोग की अपेक्षा है। सहयोग राशि नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी सेक्टर 15 स्थित नोएडा लोक मंच कार्यालय में, नोएडा दवा बैंक में नोएडा लोक मंच के पक्ष में चैक द्वारा अथवा नकद जमा कर सकते हैं।अथवा 9810722102, 9310034746 अथवा 9319153685 पर व्हाटस्प से राशि देने के लिए भी सूचित किया जा सकता है।नोएडा लोक मंच को दी गयी राशि आयकर अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार आयकर से मुक्त है।