1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की निर्णायक विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा 14 दिवसीय स्वर्णिम विजय दिवस

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की निर्णायक विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा 14 दिवसीय स्वर्णिम विजय दिवस

नोएडा।PNI News। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशांगिक संगठन सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में सीमा संघोष कार्यक्रम के अनुरूप 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की निर्णायक विजय के उपलक्ष्य में दिनांक 03.12.2021 से 16.12.2021 तक 14 दिवसीय स्वर्णिम विजय दिवस मनाने हेतु आज स्वामी विवेकानंद GVSS के राष्ट्रिय अध्यक्ष पुरूषोत्तम तिवारी द्वारा विषय विमोचन किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रांत सम्पर्क विभाग समन्वयक कुलदीप भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय सचिव व सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ज्ञान प्रकाश, होम्यो फिजिशियन डॉ बी. एस जोहरी इत्यादि मौजूद रहे।