शहीद स्मारक पर चलाया स्वच्छता अभियान
नोएडा।PNI News। भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश के आवाहन पर शहीद स्मारक सेक्टर 29 में युवा मोर्चा जिला संयोजक रामनिवास यादव के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया और सैनिकों के परिवार व सैनिकों को फुलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर रामनिवास यादव ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल के हमारे वीर जवानो, जिन्होंने लद्दाख की सीमा क्षेत्र में चीन का सामना करने के लिए अपनी जान दाव पर लगा दी उनके साहस और वीरता का सम्मान करते है। इस लडाई में अपने देश और देशवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले 20 सैनिकों को हमारा नमन। हमारी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए हम सदा आपके आभारी रहेंगे।

इस मौके पर रितेश वर्मा नवीन मिश्रा, सत्यम सिंह अर्पित मिश्र, प्रसन्नजीत मैत्र हर्ष शर्मा संजय चौधरी, नरेंद्र जोगी,राजेश शर्मा, अनुज शर्मा भगेल राजू पंडित संजय पंडित वरुण यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


