भाकियू मंच के 21 सदस्य प्रतिनिधि मंडल नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम. से मुलाकात
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के 21 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डाक्टर लोकेश एम. से मुलाकात की। मुलाकात का एजेंडा किसानों के कार्यों में शिथिलता बरतने को लेकर था। नोएडा प्राधिकरण सुचारू रूप से चल रहा है केवल किसानों के कामों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा इसी को लेकर किसानों में असंतोष जो एक सप्ताह पहले नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डाक्टर लोकेश एम के ऑफिस में नारेबाजी करके व्यक्त किया था।

आज भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से स्पष्ट रूप से किसानों के सभी मुद्दों पर बारी-बारी से चर्चा की तथा 5 प्रतिशत के मूल प्लॉट देने की प्रक्रिया में तेजी और नोएडा प्राधिकरण द्वारा शासन को 10 प्रतिशत व आबादी विनयमावली में परिवर्तन के लिए सकारात्मक जवाब दाखिल करने के लिए अनुरोध किया। सभी मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई और सीईओ साहब ने कहा की 24 तारीख को लखनऊ में आईडीसी/ चैयरमैन मनोज कुमार सिंह के साथ इन मुद्दों को लेकर मीटिंग है और उन्होंने संपूर्ण डेटाबेस पर काम कर लिया है और किसानों का पक्ष सही और सकारात्मक रूप से रखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी और अब स्टाफ पूरा होने पर किसानों के कामों में और तेजी आएगी। मीटिंग दोनों तरफ से सकारात्मक रही और जल्द ही इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे।
इस मौके पर सीईओ के साथ एसीईओ सतीश पाल , ओएसडी महेंद्र प्रसाद, क्रांति शेखर ,अरविंद कुमार, डीजीएम विजय रावल आरपी सिंह और सर्किल तक की टीम उपस्थित रही।
पुलिस प्रशासन की तरफ से एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर शिव हरि मीणा, नोएडा जॉन डीसीपी विद्यासागर, एडीसीपी मनीष मिश्रा, एसीपी प्रवीण सिंह, सौम्या सिंह आदि एवम भारतीय किसान यूनियन मंच की सभी विंगो की संपूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रही।


