निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 60 बच्चों ने नेत्र और दंत जांच का लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 60 बच्चों ने नेत्र और दंत जांच का लाभ

अमरपुष्प एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने कर्ष्णि आई केयर एंड ऑप्टिकल्स और डेंटिविंस डेंटल केयर एंड इम्प्लांट सेंटर के सहयोग से वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 60 बच्चों ने नेत्र और दंत जांच का लाभ उठाया। जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। डॉ. पी.के. उपाध्याय, डॉ. एम.के. उपाध्याय, डॉ. अंजलि यादव, गौरव सिंह, संजीव, अतुल शमा ने अपनी सेवाएं देकर स्वास्थ्य जांच शिविर में सहयोग किया।

अमरपुष्प की निदेशक गीतांजलि कुशवाह ने इस शिविर में सहयोग देने के लिए डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।

इस शिविर की सफलता में आशीष कुशवाह, आदित्य कुशवाह, रीतिका, कंचन, वनिता, विभा और संदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।