NAEC करेगा 'आउटस्टैंडिंग एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस' अवार्ड समारोह, वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह होंगे शामिल

NAEC करेगा 'आउटस्टैंडिंग एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस' अवार्ड समारोह, वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह होंगे शामिल

नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (NAEC) वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने सदस्य गारमेंट एक्सपोर्टरों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने हेतु आज 2 मार्च सेक्टर-18, नोएडा स्थित Radisson Blu MBD होटल में एक भव्य एक्सपोर्ट अवॉर्ड समारोह आयोजित करेगा।

NAEC के अध्यक्ष ललित ठुकराल के अनुसार, क्लस्टर निर्यातकों को प्रोत्साहित करने और उनके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे आयोजन करता है। वैश्विक व्यापार पर अमेरिकी टैरिफ, बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों तथा रूस-यूक्रेन वॉर के प्रभावों के बीच यह आयोजन विशेष महत्व रखता है।

समारोह में गारमेंट एक्सपोर्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों को छह प्रमुख श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा, जिनमें पुरुष, महिला एवं बच्चों के परिधान शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज ट्रॉफी प्रदान की जाएंगी। महिला उद्यमियों के लिए सर्वाधिक निर्यात की एक विशेष श्रेणी भी निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, सर्वाधिक रोजगार सृजन और निर्यात वृद्धि के लिए विशेष गोल्ड ट्रॉफी प्रदान की जाएगी वहीं अपैरल उद्योग में दीर्घकालिक एवं विशिष्ट योगदान के लिए "लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष यह सम्मान श्रीमती शशि नाँगिया (स्वाति एक्सिम प्रा. लि.), विनोद कपूर (रेडनिक एक्सपोर्ट्स ग्लोबल प्रा. लि.) तथा राम कुमार साहू (साहू एक्सपोर्ट्स प्रा. लि.) को प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नोएडा क्लस्टर के मैगजीन 'सूत्रधार' का विमोचन भी किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह होंगे, जबकि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। 

NAEC ने हाल ही में नोएडा के निर्यातकों की भागीदारी फैशन SVP लंदन 2025 में सुनिश्चित की थी, जो यूनाइटेड किंगडम का प्रमुख फैशन सोर्सिंग आयोजन है। इसके अतिरिक्त, क्लस्टर 3-5 जून 2026 को थाईलैंड में आयोजित एशिया की प्रमुख टेक्सटाइल एवं अपैरल ग्लोबल सोर्सिंग प्रदर्शनी में भी बड़े पैमाने पर भागीदारी के लिए एमओयू साइन कर चुका है। इसमें ओडीओपी की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप संभव हो पाया है, जिन्होंने निर्यातकों को सशक्त बनाने हेतु वैश्विक स्तर पर नए बाजारों की खोज पर बल दिया है।