आईटीपीओ के अध्यक्ष ने व्यापार मेलों में सफल भागीदारी के लिए उपयोगी सुझावों पर पुस्तक का विमोचन किया

आईटीपीओ के अध्यक्ष ने व्यापार मेलों में सफल भागीदारी के लिए उपयोगी सुझावों पर पुस्तक का विमोचन किया

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026

 व्यापार मेले किसी देश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए अत्यावश्यक हैं। इस क्षेत्र में भारत विश्व में 26वें स्थान पर है। अर्थव्यवस्था को एकीकृत करने के लिए, हमें प्रत्येक राज्य में भारत मंडपमजैसे अधिक प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र स्थापित करने चाहिए ताकि उभरते भारतके व्यापार संवर्धन प्रयासों को गति मिल सके।यह बात आईटीपीओ के अध्यक्ष जावेद अशरफ, आईएफएस ने 14 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 में लेखक मंच, भारत मंडपम, नई दिल्ली में व्यापार मेलों के सहभागिता प्रबंधन पर एक विशेष पुस्तक, व्यापार मेलों में भागीदारी को कैसे सफल बनाएं?” का विमोचन करते हुए कही।

मेलो के क्षेत्र में विद्वतापूर्ण अध्ययन कर रहे विद्वान और आईटीपीओ के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी दीपक कुमार जैन और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीना जैन द्वारा लिखित यह पुस्तक लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पुस्तक भारत के 'विकसित भारत@2047' मिशन को गति प्रदान करने का एक सार्थक प्रयास है। आईटीपीओ प्रमुख ने लेखकों की सराहना की। इस अवसर पर आईटीपीओ के ओएसडी लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष कोंडिल्य, प्रकाशक श्री सुशील स्वतंत्र, आईटीपीओ के महाप्रबंधक एस. एन. भारती आदि उपस्थित थे। आईटीपीओ के वरिष्ठ प्रबंधक संजय वशिष्ठ ने स्वागत भाषण दिया, जबकि प्रकाशक द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।