एमिटी विश्वविद्यालय में कैंसर जागरूकता पर निकाली रैली
विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2026 पर व्याख्यान सत्र का हुआ आयोजन
एमिटी विश्वविद्यालय के बायोसांइसेस एंव बायोटेक्नोलॉजी एंव हेल्थ एंड एलाइड सांइसेस डोमेन द्वारा विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2026 पर कैंसर से बचाव हेतु जागरूक करने के लिए ‘ यूनाईटेड बाइ यूनिक’’ थीम पर कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई। इस कैंसर जागरूकता रैली में एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा चंद्रदीप टंडन, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ मॉलेक्यूलर मेडिसिन एंड स्टेम सेल रिसर्च के चेयरमैन डा बी सी दास सहित हजारों की ंसख्या में छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस रैली के अंर्तगत छात्रों ने विभिन्न कैंसर जागरूकता के नारे जैसे ‘‘कैंसर की जांच - जीवन का बचाव’’ और ‘‘कैंसर को हराना है’’ लगा कर पूरे कैंपस का भ्रमण किया। इस अवसर पोस्टर प्रस्तुती, क्विज प्रतियोगिता और विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र का आयोजन भी किया गया।
कैंसर जागरूकता व्याख्यान सत्र के अंर्तगत मेट्रो गु्रप ऑफ हॉस्पीटल की उपाध्यक्ष डा सना तारिक, फरीदाबाद के मेट्रो कैंसर इंस्टीटयूट के निदेशक डा सुमंत गुप्ता और फरीदाबाद के मेंट्रो कैंसर इंस्टीटयूट एमडी (रैडियेशन ऑकोलॉजी) डा अदिती पुनिया ने जानकारी प्रदान की। इस अवसर एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चंासलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ मॉलेक्यूलर मेडिसिन एंड स्टेम सेल रिसर्च के चेयरमैन डा बी सी दास ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कैंसर सर्ववाइवर सुश्री काजल प्रसाद ने अपने अनुभव साझा किये। व्याख्यान सत्र का संचालन एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ मॉलेक्यूलर मेडिसिन एंड स्टेम सेल रिसर्च के सहायक निदेशक डा मनोज गर्ग और प्रोफेसर डा पल्लवी अग्रवाल द्वारा किया गया।
मेट्रो गु्रप ऑफ हॉस्पीटल की उपाध्यक्ष डा सना तारिक ने कहा कि आज कैंसर जागरूकता में एमिटी विश्वविद्यालय और उनके छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। आप युवा कैंसर जागरूकता के ब्रांड एबेंसडर है जो अपने परिवार मे, समाज में लोगो को जागरूक कर रहे है। जब भी हम कैंसर का नाम सुनते है तो हमारे मस्तिष्क मे सदैव भय उत्पन्न होता हैं इसलिए हमें यह जानना आवश्यक है कि अधिकतर कैंसर का इलाज है और उनका निदान संभव है बर्शेते वे शीघ्र पता लग जाए। साधारण जीवनशैली जिसमें तबंाकू निधेष, संतुलित शराब, पौष्टिक सब्जियों का सेवन, नियमित व्यायाम आदि कैंसर से बचा जा सकता है। कैंसर के इलाज में आज चिकित्सा विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है। सदैव याद रखे इलाज से बचाव बेहतर है और भय से आशा बेहतर है।
एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चंासलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2026 पर आज का दिन रोकथाम, जल्दी पता लगाने और समय पर इलाज को बढ़ावा देता है। कई कैंसर जीवनशैली में बदलाव और नियमित जांच से रोके जा सकते हैं। जल्दी पता चलने से इलाज की संभावना और जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार होता है। एमिटी सदैव छात्रों को रोगों के प्रति जागरूक रहने व अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित करता है। एक स्वस्थ युवा ही विकसित भारत का निर्माण कर सकता है।
फरीदाबाद के मेट्रो कैंसर इंस्टीटयूट के निदेशक डा सुमंत गुप्ता ने कहा कि कैंसर रोगो का समूह है जो असामान्य कोशिकाओं के अनियत्रिंत विकास से होता है। देश में हर वर्ष 15 लाख कैंसर के नये केस आते है 9 में से मात्र 1 को जोखिम होता है। विश्व में हर वर्ष लगभग 10 लााख लोगों की कैंसर से मृत्यु होती है। डा गुप्ता ने कहा कि आंत्र या मूत्राशय की आदतों में बदलाव, असमान्य रक्तस्त्राव, वजन या भूख में कमी, शरीर में गांठ, लगातार खांसी या कफ आदि कैंसर के चेतावनी संकेत है। इस अवसर डा गुप्ता के विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके कारणोें, जीवनशैली जोखिम, पर्यावरणीय जोखिम आदि के बारे में बताया।
कैंसर सर्ववाइवर सुश्री काजल प्रसाद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर आप दृढ़ निश्चय कर लें तो जीवन में किसी भी चुनौती को हरा सकते है। मुझे जीवन में दो बार कैंसर हुआ एक बार किडनी का और एक बार अंातो का कैसर हुआ किंतु चिकित्सको द्वारा प्रदान की गई जीतने की आशा ने मेरी स्वस्थ होने की इच्छाशक्ति को जागृत रखा और आज मै स्वस्थ हूं। उन्होनें कहा कि उनकी माताजी और भाई की मृत्यु भी कैंसर से हो गई। सुश्री प्रसाद ने कहा कि जीवन में अगर इच्छा शक्ती को मजबूत बना ले तो कोई भी कैंसर आपको नही हरा सकता।
एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ मॉलेक्यूलर मेडिसिन एंड स्टेम सेल रिसर्च के चेयरमैन डा बी सी दास ने कहा कि विश्व कैंसर जागरूकता दिवस कैंसर से जुड़े मिथकों, डर और कलंक को भी दूर करता है। यह सभी के लिए कैंसर मरीजों की देखभाल तक समान पहुंच को बढ़ावा देता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से हम छात्रों को उनकी समाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करता है।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा कैंसर से बचाव हेतु दर्शाते हुए लगभग 25 से पोस्टर प्रस्तुत किये गये और छात्रों के मध्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।


