नहर में पानी नहीं, किसानों के गुस्से के शिकार हुए जंगीपुर विधायक

 गाजीपुर  मरदह । किसानों की समस्या का शिकार हुए विधायक मामला जुड़ा है जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव को लेकर जिनको किसानों ने  नहरों में पानी की समस्या को लेकर देवकली पंप कैनाल का विजिट करते हुए विधानसभा जंगीपुर के विधायक वीरेंद्र यादव जब क्षेत्र के ढोढ़ावीर गांव होते हुए बिरनो जा रहे थे तभी किसानों ने पलहीपुर चट्टी पर विधायक को सड़कों के बीच में घेर लिया और रोक कर किसानों ने नारेबाजी किया, विधायक से नहर में पानी की समस्या पर विरोध जताते हुए भरपूर मात्रा नहर में पानी चलाने की मांग की विधायक ने

अपने साथ एसडीओ को लेकर देवकली पंप कैनाल पहुंचकर किसानों को खेत में पर्याप्त पानी छोड़ने का निर्देश दिया। विधायक ने इस प्रकार किसानों की समस्याओं समस्या का हल किया। तब जाकर किसान शांत हुए, आगे किसानों को भरोसा दिया कि हर एक समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर संतोष चौबे, रामनारायण यादव, गुलाब चौहान, शेखर चौहान, राजू चौहान, शिवनी राजभर, रंजन राजभर,हीरा चौहान, अच्छेलाल राजभर, सुदर्शन पहलवान इत्यादि किसान उपस्थित रहे।