IIMT मे हुआ सर्वाइकल कैंसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन
र्सर्वाइकल कैंसर जागरूकता ही बचाव है, विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष रैनुबाला शर्मा की अध्यक्षता मे ग्रेटर नोएडा स्थित IIMT परिसर मे किया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना महिलाओ के लिए जानलेवा साबित हो रहा है महिलाओ को समय समय पर अपनी जांच कराते रहना चाहिए।

संगठन की प्रवक्ता शालिनी सिंह ने बताया कि गोष्ठी मे महिलाओ मे बढते सर्वाइकल कैंसर को लेकर समाज मे के जागरूकता बढाने के लिए जगह जगह अवेयरनेस वर्कशॉप आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दीपा रानी ने बताया कि संगठन मे नये सदस्यो को जिम्मेदारी दी गई जिसमे रीना राज को ग्रेटर नोएडा वेस्ट उपाध्यक्ष, रति गुप्ता को आर्ट एंड कल्चर प्रमुख और समाजसेवी ज्योति सिंह को ग्रेटर नोएडा शहर अध्यक्ष के साथ साथ जनसंपर्क अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। डां वंदना सिंह और रेनूबाला शर्मा को संगठन मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

गोष्ठी मे संस्थापक डा.राहुल वर्मा, महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, एडवोकेट सीमा भाटी, अर्चना शिरोमणी, पूजा अवाना,एडवोकेट नीलम यादव, पूजा भगिया, अंकिता राजपूत, रानी देवी, माधुरी चौहान, सुधा सिंह, लक्ष्मी गर्ग, दर्शना कुमारी, एलिजाबेथ गिब्सन और हेमा शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।


