बरौला चौकी इंचार्ज विशाल ने किया चोरी की घटना का 02 दिन में खुलासा

बरौला चौकी इंचार्ज विशाल ने किया चोरी की घटना का 02 दिन में खुलासा

नोएडा।PNI News। थाना 49 क्षेत्र के ग्राम बरौला में 30 सितंबर को चोरी के संबंध में एक तहरीर दी गई थी कि केडी पब्लिक स्कूल ग्राम बरौला से अज्ञात चोरों ने एलईडी टीवी व अन्य कुछ सामान चोरी कर लिया है। नोएडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष द्वारा गठित टीम द्वारा उपनिरीक्षक अजय कुमार, उप निरीक्षक राहुल कुमार ,कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर अभियुक्त हर्ष, राहुल उर्फ भूरा, विशाल को गिरफ्तार किया। केडी पब्लिक स्कूल में चोरी करने वाले अभियुक्तों के कब्जे से एक सोनी एलईडी 32 इंच बरामद। पुलिस ने बताया अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं थाना 49 पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।