अगर होगा लोकसभा उप चुनाव तो ये होंगे प्रत्याशी

अगर होगा लोकसभा उप चुनाव तो ये होंगे प्रत्याशी

गाज़ीपुर अपील

लोकसभा गाजीपुर के सम्मानित जनता से अपील है कि यदि श्री अफजाल अंसारी सांसद गाजीपुर की सदस्यता रद्द होती है तथा उच्च न्यायालय में उनकी अपील स्वीकार नहीं होती है तो यदि लोकसभा गाजीपुर का आम चुनाव 2024 से पहले उपचुनाव होता है तो समाजवादी पार्टी के कर्मठ इमानदार और सक्रिय सदस्य किसी भी ऐसे प्रत्याशी को स्वीकार नहीं करेंगे जो दल को छोड़ कर के चला गया हो या दल में रहकर के भी दल की मदद नहीं कर पा रहा हो ऐसे प्रत्याशियों को हम लोग किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे और अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया जाएगा कि लोकसभा गाजीपुर में पिछड़े वर्ग की संख्या बहुत है लेकिन आज तक मात्र दो बार ही पिछड़ी जाति के संसद सदस्य गाजीपुर लोकसभा सीट से जीते हैं एक बार श्री जगदीश कुशवाहा जी सन 1989 में तथा दूसरी बार स्वर्गीय विश्वनाथ यादव शास्त्री जी 1991में इस बार भी किसी पिछड़ी जाति के प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने का आग्रह किया जाएगा और उसको चुनाव जीताया जाएगा इस बिंदु पर आप लोगों का क्या विचार है कमेंट में बताने की कृपा करें धन्यवाद।

यह पोस्ट पूर्व एम एल सी पद के प्रत्याशी मदन यादव की टीम मदन यादव फेसबुक आईडी से लिया गया है।