नमो ऐप डाउनलोड कराने का दो दिवसीय विशेष कैंप हुआ आयोजित

नमो ऐप डाउनलोड कराने का दो दिवसीय विशेष कैंप हुआ आयोजित

नोएडा। महानगर भाजपा महिला मोर्चा ने आज 13 जनवरी को अपने विभिन्न मंडलों में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में नमो ऐप डाउनलोड कराने का दो दिवसीय विशेष कैंप (शनिवार और रविवार) आयोजित किया, इस आयोजन में सभी मंडलों की मंडल अध्यक्षा उषा किशोर, ममता सिंह, आशा पोद्दार, किरण कुशवाहा, उषा यादव और उनकी टीम ने मिलकर नोएडा महानगर की जनता से ऐप डाउनलोड कराया और ऐप से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

इस ऐप के डाउनलोड होने से क्या-क्या फायदे आम जनता को होंगे और इस ऐप के द्वारा प्राप्त होने वाले आवश्यक सूचनाओं, मोदी द्वारा जनता के हित में लिए गए फैसले आदि जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को महिला मोर्चा ने जनता को बताया। भविष्य में इस ऐप से होने वाले फायदे और सीधे प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ने का भी रास्ता बताया। इस ऐप द्वारा  कैसे कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव आदरणीय प्रधानमंत्री जी तक पहुंचा सकते हैं इस बात को भी जानकारी महिला मोर्चा ने सभी को दी। 

इस कैंप को मुख्य रूप से राजश्री गुप्ता, दीपाली दीक्षित, नीता वाजपेई, रेखा सिंह, सुनीता शुक्ला, मंजू शर्मा के साथ नोएडा महानगर जिला और मंडल की सभी बहने कैंप में उपस्थित रहीं।