सफाई कर्मचारियों को बांटे शुभारंभ सेनेटरी पैड

सफाई कर्मचारियों को बांटे शुभारंभ सेनेटरी पैड

नोएडा।PNI News। एनजीओ उषाकिरन की अध्यक्षा छाया शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों को 200 शुभारंभ सेनेटरी पैड, 100 कॉफी जार और बॉनविटा बिस्किट पैक, फ़ूड बैंकिंग नेटवर्क के सहयोग से उपहार में दिए।

शुभारंभ सेनेटरी नैपकिन उषाकिरण एनजीओ की लड़कियों द्वारा निर्मित और पर्यावरण के अनुकूल हैं।

नोएडा विकास प्राधिकरण की तरफ से आर के शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर स्वास्थ्य ने उपस्थित होकर सबका मनोबल बढ़ाया ।