ABVP का देशभर के University Campuses में 12 मार्च को होगा प्रदर्शन
डीयू में 12 मार्च होगा विरोध प्रदर्शन।
केरल में SFI के गुंडों द्वारा बुरी तरह प्रताड़ित करने के बाद केरल वेटनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के द्वितीय वर्ष के छात्र जेएस सिद्धार्थन की आत्महत्या मामले में एबीवीपी 12 मार्च को देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में करेगी प्रदर्शन।
केरल वेटनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के द्वितीय वर्ष के छात्र जेएस सिद्धार्थन का 18 फरवरी को वायनाड कैंपस हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला था, जॉंच में सामने आया है कि जेएस सिद्धार्थन के साथ एसएफआई से जुड़े अपराधियों ने केबल तार, बेल्ट से हमला कर बुरी तरह मारपीट की तथा उक्त छात्र को छात्रावास में नंगा कर परेड कराई। उक्त जघन्य घटना के बाद 18 फरवरी को जेएस सिद्धार्थन का शव हॉस्टल बाथरूम में लटकता हुआ मिला था।
घटना के बाद से ही केरल में एबीवीपी की विभिन्न इकाइयों द्वारा न्याय की मॉंग तथा एसएफआई के गुंडों-अपराधियों की लगातार अपराध संलिप्तता को रोकने की मॉंग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।
डीयू में 12 मार्च को नार्थ कैंपस स्थित आर्ट्स फैकल्टी पर SFI का पुतला दहन कर सिद्धार्थन के लिए न्याय की मॉंग करेगी एबीवीपी, केरल के शैक्षणिक संस्थानों में SFI की लगातार हिंसा पर रोक लगाने की मॉंग।


