पार्टी परिवार और एक जाति की राजनीति करने वाले परेशान - अभिनव सिन्हा
गाज़ीपुर (दुल्लहपुर) क्षेत्र के मलेठी गांव में सोमवार को विकसित भारत संकल्प योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों को दवा का वितरण किया। तथा कृषि विभाग की टीम ने अपना स्टाल लगाकर लोगों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना, सतत कृषि जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, तथा किसान क्रेडिट कार्ड एवं पीएम प्रणाम योजना के तहत लोगों को विस्तार से बताया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए आप लोगों ने अनेक सरकारें देखी होगी लेकिन पहली बार सरकार चलाकर आपके ग्राम में आई है ऐसा पहली बार हुआ है। यह बदलाव हुआ कैसे यह जानने की जरूरत है। किसी ने वर्ग विशेष ,परिवार विशेष तथा दल विशेष की चिंता कर कुछ लोगों को ही लाभ पहुंचाया । लेकिन वर्तमान सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े

अंतिम व्यक्ति के जीवन में योजना का लाभ पहुंचाने का काम किया है। यह संभव पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बदलाव आया जो राजनीतिक नहीं है बल्कि यह योगदान कार्य संस्कृति में बदलाव के चलते आया है। उन्होंने कहा कि जब मुखिया जागेगा तो देश चलेगा । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने टाली बजाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक परिवार वर्तमान में चल रही भारत सरकार की योजना से लाभान्वित हुआ है। चाहे वह प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना , किसान सम्मन निधि , उज्जवला योजना हो या विधवा पेंशन विकलांग पेंशन सहित अनेक योजना हो। कोई ऐसा वपरिवार नहीं है जिसे कोई न कोई योजना का लाभ न मिला हो। उन्होंने 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चार जातियों के विकास की बात चल रही है जिसमें महिलाएं, किसान ,गरीब, तथा युवा है। योजना विकसित भारत संकल्प योजना के

संचालन से सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ मिलना चाहिए। इस मौके पर कुंवर रमेश सिंह पप्पू ,अवधेस राजभर, विनोद खरवार, लाल बहादुर पांडे, विनोद गुप्ता, राकेश यादव, राजेश राजभर। मोतीलाल, सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय प्रजापति तथा संचालन डॉक्टर अनिल राजभर व मुमताज खान ने किया । अंत में खंड विकास अधिकारी बिरनो सीमा कुमारी ने सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को ब्लॉक पर पहुंचकर योजनाओं से जुड़ने की अपील की एलईडी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प योजना का वीडियो भी दिखाया गया।


