आग से तीन पुरूष झुलसे व तीन गाय जली 1 गाय मरी
गाज़ीपुर - करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोडउर गांव में शुक्रवार की शाम अबूझ हाल में आग लग गई हवा के जोरदार थपेडों से आग ने बिकराल रूप ले कई घरों को जला कर राख कर दिया।
शुक्रवार की शाम आग सुदामा पटेल की झोपड़ी से शुरू हो प्रभु नाथ राजभर व राज बली राजभर के घर व झोपड़ी को आगोश में ले लिया।
भयंकर आग को बुझाने में सुदामा पटेल सुन्दर राजभर व रिंकू राजभर झुलस गये आनन फानन मे ग्रामिण तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुणउर ले गये जंहा डाक्टरो ने गंभीर स्थित देख एम्बुलेन्स के सहारे जिला अस्पताल गाजीपुर भेज दिया। मौके पर पंहुचे ग्रामीणो के हुजूम में निजी संसाधनों के सहारे आग पर काबू पाया।
सूचना पर पंहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया मगर आग बुझ जाने के बाद फायरबिर्गेड पंहुचने पर पानी की बौछार मार कोरम पूरा करते हुए लौट गया।
आग की चपेट में आयी तीन गायों में एक गाय ने दम तोड़ दिया।
आग से सुदामा पटेल की दो झोपड़ी सुन्दर राजभर की एक झोपड़ी रिंकू राजभर का रियासती घर प्रभु नाथ राजभर की तीन झोपड़ी व राज बली राजभर का घर जल कर राख हो गया घर में रखा चौकी चारपाई कपडा अनाज पंखा चारा मशीन व कुछ गहनों सहित नगदी भी जल गया ।
ग्राम प्रधान राजू चौरसिया ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है लेखपाल को सूचना दे दिया गया है।


