अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर थाना भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा 01 ऩफर अभियुक्त को 01 अदद देशी तमंचा, व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ किय़ा गया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा निकट पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 27.02.2024 को उ0नि0 कृष्णानन्द सिंह मय हमराह द्वारा बुढ़ानपुर मार्केट से हथियाराम मठ जाने वाले रोड से दौराने रात्रि गस्त एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 01 अदद मोटर साईकिल बरामद हुई। जिसके सम्बन्ध उप निरीक्षक मे कृष्णानन्द सिंह ने बताया कि आर्मस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


