आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राम आएंगे सुनते ही छात्र छात्राओं ने किया जय श्री राम का जयघोष

आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राम आएंगे सुनते ही छात्र छात्राओं ने किया जय श्री राम का जयघोष

गाज़ीपुर - जंगीपुर आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय में 75 वां गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाक्टर धर्मराज सिंह ने झंडा फहराया जिसके बाद छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् जैसे नारों का उदघोष भी किया

इस अवसर पर विद्यालय में सरस्वती बंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम में छात्रा के, ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, गीत सुनकर लोगों की आंखे भर आईं गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर पीजी कॉलेज धर्मराज सिंह ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक महत्व वाला है। हमें आजादी कुर्बानियों के बाद मिली है और इसको अक्षुण्ण बनाए रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ही संविधान इसलिए लागू हुआ क्योंकि 1930 में 26 जनवरी को ही पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि हम अच्छे नागरिक बने लेकिन देश की रक्षा हमारा पहला काम है। उन्होंने लाला लाजपत राय समेत कई क्रांतिकारियों की कहानियां भी सुनाई

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सत्यप्रकाश यादव पप्पू ने 

 ने कहा कि वे विद्यालय के प्रदर्शन को देख बहुत प्रसन्न हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विद्यालय के बच्चे हरेक क्षेत्र में बेहतर करेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सिंधु घाटी की सभ्यता से लेकर आधुनिक भारत तक के सफर को नृत्य नाटिका के रूप में दिखाया। जिसमें सैनिकों के योगदान को विशेष रुप से इंगित किया गया था। बच्चों ने मौके पर वाद्य संगीत और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया सभा का संचालन वीरेन्द्र यादव  ने किया इस मौके पर विद्यालय के द्वारा छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। 

इस कार्यक्रम में अजीत यादव, डॉक्टर संतोष यादव ,डॉक्टर सत्येंद्र यादव ,आकाश राय ,आलोक सिंह, वेद लाइब्रेरी के संस्थापक केशव यादव,डॉक्टर प्रवीण यादव, डॉक्टर मोती यादव ,निशांत ,रवि ,सुनील ,चंद्रभान, अजय गुप्ता ,मुकेश, संतोष यादव अश्वनी पांडे अखंड संतोष यादव मम्मन सहित भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।