सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे हियूवा जिलाध्यक्ष अमित सिंह
वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर स्थित हैदरगंज के पास सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़े जाने पर हुआ हादसा दो घायल। डायवर्जन बोर्ड का ना होना बना हादसे का कारण।

गाजीपुर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित सिंह शुक्रवार की देर रात अपने चाचा विजेंद्र सिंह के साथ गाजीपुर से मऊ के लिए निमंत्रण में जा रहे थे अभी वह मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज के पास पहुंचे ही थे कि बीच रास्ते में मिट्टी डाले जाने के कारण गाड़ी हवा में उछल गई जिससे दोनों लोगों को चोटे भी आई इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मऊ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया स्थानीय लोगों ने बताया कि बढुआ में एक पुल का कार्य चल रहा है जिससे सड़क पर मिट्टी डालकर रूट डायवर्ट किया गया है लेकिन कार्य कर रही संस्था के द्वारा डायवर्जन बोर्ड नहीं लगाए जाने से यह हादसा हुआ है अभी दोनों लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एनएचआई में कार्य कर रही संस्था की लापरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है पर जिम्मेदार मौन साधे हुए है।


