विधायक पंकज सिंह ने दिया संरक्षण का मन्त्र , कहा संस्थाओं के साथ खड़ा हूँ
नॉएडा - आज यहाँ नॉएडा स्टेडियम स्थित शिरोज़ कैफ़े में शहर की प्रमुख संस्थाओं का जमावड़ा दिखाई दिया , जिसमें मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया , इस दौरान नॉएडा विधायक श्री पंकज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और संस्थाओं से वार्तालाप में कहाँ की पर्यावरण दिवस पर नॉएडा की प्रमुख संस्थाओं का एक जगह एकत्रित होना इस बात का प्रमाण है की हम शहरवासी पर्यावरण संरक्षण के लिए कितने गंभीर हैं , उन्होंने आगे कहा की पर्यावरण संरक्षण में जल संरक्षण , पेड़ लगना, प्लास्टिक से निजात आदि सब शामिल हैं , ऐसे में हमें कोशिश करनी होगी के संस्थाएं मिलकर सरकार के साथ मिलकर और अकेले अपने दम पर भी लगातार लोगों में जाग्रति लानी होगी , वह स्वयं नॉएडा प्राधिकरण से इस विषय में लगातार बातचीत करते रहे हैं , इसके आलावा संस्थाओं के साथ भी जल्द ही एक गोष्टी करने की इच्छा विधायक महोदय ने जताई , साथ ही यह भी कहा की एक्टिव एनजीओ ग्रुप शहर के लिए बेहद महत्वपुर्ण कार्य कर रहा है , ऐसे में उनका समर्थन लगातार इस समूह के साथ साथ उपस्थित सभी संस्थाओं को है।
इस दौरान समूह के एडमिन एवं नवरतन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव ने कहा की समूह धीरे धीरे बड़ा होता जा रहा है , अब सौ से ज़्यादा संस्थाएं इस समूह का हिस्सा हैं और यह परिवार लगातार बढ़ रहा है, पर्यावरण दिवस पर सभी उपस्थित संस्थाओं ने शहर में पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किये और एक्शन प्लान पर सुझाव दिए जिन्हे संकलित करके काम किया जाएगा , दूसरे एडमिन श्री रंजन तोमर, अध्यक्ष नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने कहा की समूह लगातार नए और बड़े काम साथ मिल कर कर रहा है, कई संस्थाएं लगातार मिलकर बड़े काम कर रही हैं, एक दूसरे से प्रेरणा ले रही हैं , इसके अलावा जल्द ही संस्थाओं का एक डेटाबेस तैयार किया जायेगा जिससे समूह को और शक्ति मिल सके और सरकार के साथ भी काम करने में आसानी हो , श्री तोमर ने विधायक श्री पंकज सिंह से इस बाबत भी साथ माँगा की सरकारी संस्थाएं जैसे नॉएडा प्राधिकरण , कमिश्नरेट ,डीएम कार्यालय आदि में संस्थाओं को यथोचित सम्मान मिले। इस दौरान शहर के प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।