अखिल भारतीय जश्ने-आज़ादी कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय जश्ने-आज़ादी कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

नोएडा। सीनियर सिटीजन वेलफेयर  एसोसिएशन एवं नोएडा अथॉरिटी एक्स आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पर्व 80 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "अखिल भारतीय जश्ने-आज़ादी कवि सम्मेलन" का आयोजन कम्यूनिटी सेन्टर, सेक्टर-23, नोएडा में वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, ग़ज़लकार एवं अभिनेता डॉ. अशोक मधुप के कुशल एवं शानदार संयोजन में सम्पन्न हुआ।

इस बेहतरीन और बेहद खूबसूरत आयोजन में दोनों एसोसिएशन की ओर से संयोजक मण्डल के महेश सक्सेना (मुख्य संयोजक), एन. पी. जायसवाल (कार्यक्रम संयोजक), वी. के. शर्मा (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-23), एस. पी. गौड़ (अध्यक्ष), के. लाल (महासचिव) एवं ए. के. जोशी (कोषाध्यक्ष) द्वारा  सभी कवि-कवित्रियों को भेंट स्वरूप शॉल, पुष्पहार,  सम्मान-प्रतीक और टोकन आफ रिकार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर, देशभर से पधारे कवि-कवयित्रियों में  प्रमुख रूप से, सर्वश्री/सुश्री - डॉ. अशोक मधुप, डॉ. अरुण सागर, अरुण शकुन, प्रेम सागर प्रेम, कवि जितेन्द्र जीत, उदय दिवाकर पाण्डेय, दीपिका वलदिया, ताबिश ख़ैराबादी, जमशेद माहिर, कवि दास प्रेम एवं कन्हैया लाल आदि ने बेहद खूबसूरत देशप्रेम से सराबोर और उम्दा  गीत, कवितायें और ग़ज़लों से समां बाँध दिया और सभी सम्मानित गणमान्य अतिथियों एवं प्रबुद्ध श्रोताओं ने बहुत प्रेमपूर्वक सभी को सुना, हौसलाअफजाई की और सम्मानपूर्वक सराहना की।  प्रतिष्ठित ग़ज़लकार डॉ. अरुण सागर के बेहतरीन संचालन में समारोह हमेशा की तरह बेहद उम्दा और सराहनीय रहा।