भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन

भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन

नोएडा।  भारतीय किसान संगठन के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपू यादव के नेतृत्व में भारतीय किसान संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नोएडा विकास प्राधिकरण के सेक्टर 96 नोएडा स्थित कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

किसान  ट्रैक्टरो और कारों के काफिले के साथ प्राधिकरण दफ्तरपहुंचे।  नोएडा के सभी 81  गांवों की मूलभूत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम  एक ज्ञापन प्राधिकरण की विशेष कार्य अधिकारी महिमा सिंह को सौंपा।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष। दीपू यादव नें कहा कि कहने को तो नोएडा महानगर है परंतु यहां के गांवों की स्थिति अति पिछड़े क्षेत्रों से भी ज्यादा दयनीय है। बारिश का पानी गांवों में जहां का तहां भरा हुआ है। स्ट्रीट लाइटें या तो है नहीं हैं तो जलती नहीं है, नालियां और सीवर दोनों का पानी रास्तों में बहता रहता है जिससे निकलने में भी दिक्कत होती है। गांवों में बदबू फैली हुई है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।

नोएडा प्राधिकरण द्वारा गांवों में पानी की सही सप्लाई नहीं की जाती।
कभी कभार पानी आता है। वो भी समय से नहीं आता है। पानी साफ नहीं आता है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती।
नालियों की सफाई सीवर की सफाई न होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। नालीयो की क्रॉसिंग पर कहीं जाल नहीं लगे हैं। जिससे लोगों का पैर नालियों में गिर जाता है। भारतीय किसान संगठन ने माँग की है कि नोएडा प्राधिकरण मासिक बैठक यहां के मूल किसानों के साथ करें, जिसमें स्थानीय किसान सम्मिलित हों, जिससे अपनी मूलभूत समस्याओं को प्राधिकरण के समक्ष आसानी से रख सके। समस्त नोएडा के किसी भी गाँव में खेल का कोई मैदान नहीं है जबकि के गांवों में खेल की जमीन पड़ी हुई है।

प्राधिकरण द्वारा खिलाड़ियों को खेल का मैदान दिया जाए। यदि प्राधिकरण द्वारा उक्त समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द निस्तारण नहीं कराया गया, तो भारतीय किसान संगठन नोएडा प्राधिकरण पर एक बड़ा आंदोलन करेगा।

इस अवसर पर लक्ष्मण यादव, अशोक यादव, हरिंदर यादव, पूरन प्रधान आदेश सुनील बलवीर शर्मा फूल सिंह राजेश पहलवान मूले पहलवान, शीला संगीता, दौलतराम सत्यगुरुजी, अनुज ठाकुर, संजय राहुल, भूपेंद्र, साहिल खान, हरिओम लल्लन अमित अजब सिंह चौहान ऋषिपाल शर्मा रईसुद्दीन खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।