अमरपुष्प एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने कराया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अमरपुष्प एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्वस्थम हॉस्पिटल के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 80 से अधिक विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, बाल रोग विशेषज्ञ परामर्श सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। स्वस्थम हॉस्पिटल से आए अनुभवी चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना था। शिविर के दौरान बच्चों को आंखों की देखभाल, दंत स्वच्छता, पोषण एवं सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
अमरपुष्प एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की निदेशक गीतांजलि कुशवाहा ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. ऋषिता, डॉ. वैशाली, प्रार्थना तथा स्वस्थम हॉस्पिटल की मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्था ने भविष्य में भी समाज के हित में इस प्रकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयजन आशीष कुशवाहा, वनिता, कंचन, नीलू, विभा, वंशिका तथा राज यादव ने महत्वपूर्णा भूमिका निभाई |


