भगवान कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई

नोएडा। सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में भगवान कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। पंडित अभिषेक तिवारी द्वारा विधि विधान से भगवान कृष्ण का पूजन कराया गया इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया जिसमें तमाम देवी देवताओं को आहुतियां प्रदान की गईं।
हवन के उपरांत आरती की गई। भगवान कृष्ण की छठी पर कढ़ी चावल का भोग लगाया गया जिसे सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ,पंडित मनोहर शास्त्री,दिवाकर पांडेय, अनमोल झा, चंद्रकांत दुबे, अशोक कुमार सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।