देवी अहिल्याबाई होलकर सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
नोयडा। एनईए सभागार सेक्टर 6 में सर्वजन हित समाज सेवा समिति व जनता की खोज के स्थापना दिवस पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लोकपाल सिंह पूर्व न्यायाधीश उत्तराखंड हाई कोर्ट, अध्यक्षता वेदप्रकाश पाल पूर्व कार्यकारी अधिकारी राजा राम पाल, पूर्व सांसद भगतसिंह बघेल, अतर सिंह पाल, अशोक राठौर, आर. पी. बघेल, राजेश पाल, सुतोष पाल, राजपाल बघेल, अनोखे लाल पाल मिखकन बघेल ने अहलिया बाई के वयक्तित्व पर प्रकाश डाला।

संस्था के अध्यक्ष राम नरेश पाल के कहा कि संस्था इस तरह के कार्यक्रम हर साल करती रहेगी संस्था की तरफ से बिन मां-बाप की लड़कियों का सिलाई मशीन दी गयी वही शहर के समाज सेवियो और पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कवि सम्मेलन से किया गया जिसमें सर्वश्री साहित्य चंचल, सुनहरी लाल वर्मा, ओम पाल खलिश, समोद चरेरा, ताबिश खैराबादी, अभिमन्यु पांडे, धीर सुप्रया श्रीवास्तव, ज्योति उपाध्याय, बबिता राणा, उपेंद्र, सुमित प्रताप व शायर देहलवी ने अपनी ग़ज़ल व कविताओ से लोगो को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।

कार्यक्रम के आयोजक राम नरेश पाल व रउफ अहमद सिद्दीकी ने सभी अतिथियों एवं कवियों और समाज सेवियो का आभार प्रकट किया।


