एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ की पढाई करने वाली छात्रा का ऑटो में गुम हुआ आई फोन थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा तलाश कर किया गया सुपुर्द
नोएडा। थाना सेक्टर 20 क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी डीएलएफ नोएडा पर एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई करने वाली छात्रा द्वारा सूचना दी कि वह सेक्टर 126 से अपने मित्रों के साथ ऑटो से डीएलएफ मॉल आई थी। उसी ऑटो में उनका आईफोन छूट गया है। जिसमें उनका बहुत इंपोर्टेंट डाटा और कांटेक्ट नंबर है । उक्त सूचना पर तत्काल जाँच प्रारम्भ करते हुए थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखते हुये ऑटो का नम्बर प्राप्त किया गया। परंतु ऑटो जिस पते पर पंजीकृत था, उस पते पर जाकर जानकारी की गयी तो ऑटो चालक के विषय में वहां भी कोई जानकारी नहीं हो सकी।
शिकायतकर्ता और साथ आए व्यक्तियों से पुनः जानकारी की गयी तो शिकायतकर्ता के मित्र के द्वारा ऑटो चालक को किराया ऑनलाइन पेटीएम के माध्यम से किया गया था । पेटीएम नंबर से ऑटो चालक का नंबर प्राप्त कर ऑटो चालक से संपर्क कर गुम हुआ मोबाइल आई फोन 13 क़ीमत करीब 68000/- शिकायतकर्ता को आज दिनांक 18.04.2023 को सुपुर्द किया गया । शिकायतकर्ता द्वारा नोएडा पुलिस द्वारा किये उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गयी।


