प्रदेश के अराजक तत्व को कड़ी सजा मिलेगी: कलराज मिश्र

प्रदेश के अराजक तत्व को कड़ी सजा मिलेगी: कलराज मिश्र

नोएडा। मंगलवार शाम को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र सेक्टर 22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर में राजेंद्र पंडित के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने यहां जिले के प्रमुख ब्राह्मण प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बहराइच समेत प्रदेश के कई जिलों में हिंसा की घटना सामने आई थी। प्रदेश में अराजक तत्व लंबे समय से क्षत्रिय उन्होंने समाज के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बहुत जल्दी कड़ी कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाने का काम करेगी। वहीं सबल ब्राह्मणों के लिए कमजोर ब्राह्मणों के उत्थान को काऱगर एवं बड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोग बेहद कठिनाइयों के दौर से गुजर रहे हैं और सबल ब्राह्मण उनकी अनदेखी कर रहे हैं। समाज के सभी लोगों को वर्तमान हालात को देखते हुए एकजुट होने की बेहद आवश्यकता है। 

कलराज मिश्र ने देश-प्रदेश एवं ब्राह्मण समाज के लोगों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म के दुश्मन बने हुए हैं उनके टारगेट पर सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज के लोग ही हैं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों को बड़े पैमाने पर एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा पिछले कुछ दशकों से हमारे वर्ग के लोग लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। ब्राह्मण वर्ग के सरकारी हक छिनते जा रहे है, इन ब्राह्मणों की समस्या विकराल होती जा रही है। उन्होंने कहा की सरकार से सामंजस्य बनाकर हमें अपनी आवाज को तेजी से बुलंद करना होगा। 

संक्षिप्त ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम में आयोजक राजेंद्र पंडित के अलावा ब्रह्म दत्त शर्मा, रजत शर्मा, ललित शर्मा, पंकज शर्मा, पंडित तेज शर्मा, राजू पंडित, कमल पंडित,  अरुण दीक्षित, शैलेंद्र शर्मा, विमल कांत शर्मा, मगन वीर फौजी, सुरेंद्र दरोगाजी, हरवीर सिंह, सविता शर्मा, रानी शर्मा, हिमांशु शर्मा समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।