नक्सलियों के सुरक्षा बलों के जवानों पर किए गए कायराना हमले की आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने की कड़ी निंदा
नोएडा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों के जवानों पर किए गए कायराना हमले की आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने कड़ी निंदा की है आतंकवादी विरोधी मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पंडित वे संयोजक उत्तर प्रदेश गुलशन शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा है की नक्सली अपनी आखिरी सांस गिन रहे हैं कई राज्य में इनका सफाया हो चुका है मुस्तैद सुरक्षा बल इनका तेजी से सफाया कर रहे हैं उसी से उनके होश उड़े हुए हैं ऐसा लगता है इसी से हताश होकर यह कायराना हरकत को इन्होंने अंजाम दिया है जिस तरह से इन्होंने आईईडी ब्लास्ट करके d.r.g की गाड़ी को उड़ा दिया है केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान और तेजी से आगे बढ़ेगा और उनको नष्ट करके ही सुरक्षा बल दम लेंगे नो जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा साथ ही घायल हुए नौजवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई और आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने शहीद हुए जवानों को अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।


