असावर चौकी पर तैनात आरक्षी पर एस पी ने किया निलंबन की कार्यवाही, अन्य भी रडार पर
गाज़ीपुर में खाकी पर बार बार कार्यवाही हो रही है लेकिन अपनी कार्यशैली में बदलाव करते हुए पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दे रहे हैं इसी क्रम में रविवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आरक्षी नागरिक पुलिस पीएनओ-202300146 सौरभ कुमार पांडेय नियुक्ति चौकी असावर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को कार्य सरकार में लापरवाही व अनियमितता एवम अनुशासनहीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, तथा अन्य दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है।


