बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट की वर्कशॉप हुई आयोजित
नोएडा। यूनिटेक यूनिहोम्स, सेक्टर 117 नोएडा में चार से छह बजे 2 घंटे की आर्ट एंड क्राफ्ट की वर्कशॉप में आयोजित की गई। बच्चों की कला कार्यशाला सफल रही। यह कार्यक्रम किरन नादर कला संग्रहालय द्वारा समुदाय‑आधारित शिक्षा प्रयासों के तहत आयोजित किया गया।

मार्गदर्शक ईशा डे, संयोजक पियूष शर्मा द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूनी होम्स आयोजक अर्चना पांडेय और सहयोगिनी नेहा बेसर ने मिलकर आयोजन सुचारू रूप से संचालित किया।
अर्चना पांडेय ने आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशाला के लिए उन्हें आमंत्रित किया।बच्चों ने दो घंटे में रचनात्मक प्रयोग कर आनंद और सीख हासिल की; अभिभावक प्रसन्न रहे। सभी प्रतिभागी भविष्य में भी ऐसे कार्यशालाओं के लिए उत्सुक और प्रेरित दिखे। यह अनुभव कला में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ।


