27 वर्षों से लगातार ,शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का जन्मदिन जरुरत मंद बच्चों की बीच बिता

27 वर्षों से लगातार ,शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का जन्मदिन जरुरत मंद बच्चों की बीच बिता

नोएडा। पिछले 27 वर्षों से, शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का 53 जन्मदिन हर साल की तरह,गरीब बच्चों के बीच मनाया गया। देश के इस महान योद्धा के 53वे जन्मदिवस पर शहीद के पिता फ्लाईट लेफ्टिनेंट जे पी शर्मा, माता श्रीमती सुदेश शर्मा, छोटे भाई डॉ नरेश शर्मा वा छोटे भाई की पत्नी डॉ संगीता शर्मा ने याद किया।

27 साल से लगातार हर साल की तरह, इस साल शहीद के परिवार ने सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 37 जाकर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात सैक्टर 37 स्थित SOF स्कूल के करीब 200 बच्चो ने पूजा वा गायत्री मंत्र के बाद शहीद कैप्टन शशिं कांत शर्मा को पुष्प अर्पित की। सभी बच्चों को  जूस और खाने के पैकेट बंटे गए।

शहीद की याद में लगाए गए पेड़ो को पानी दे कर सिंचित किया गया I

उसके बाद सेक्टर 12 में बाल कुटिर अनाथालय के सभी 65 बच्चों  को जूसऔर भोजन के पैकेट दिए गए। उनके द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

 शहीद की याद में लगाए गए पेड़ो को पानी दे कर सिंचित किया गया I