आबकारी विभाग के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

आबकारी विभाग के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

कासिमाबाद: कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में लोक सभा चुनाव और होली पर्व को लेकर शुक्रवार की देर शाम एसडीएम आशुतोष कुमार व सीओ चोब सिंह सहित आबकारी विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न देशी,अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।इसके अलावा सेल्समैनों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। जिससे शराब व्यवसाईयों में हड़कंप मच गया।

लोक सभा चुनाव और होली पर्व को लेकर कासिमाबाद तहसील प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा । कासिमाबाद एसडीएम आशुतोष कुमार और क्षेत्राधिकारी चोब सिंह व आबकारी प्रभारी सुरजीत मौर्य मय टीम के साथ शुक्रवार की देर शाम कासिमाबाद और बहादुरगंज नगर पंचायत के विभिन्न देसी ,अंग्रेजी शराब , बियर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान बारकोड की जांच , स्टॉक का रजिस्टर से मिलान ,सीसीटीवी कैमरा, लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई ।इस दौरान उन्होंने शराब की दुकानों पर मौजूद सेल्समैनों को निर्देशित किया की दुकानों की शराब अवैध रूप से गांव में अवैध से बिकती हुई पाई या दुकानों पर कहीं बाहर की शराब अथवा मिलावटी शराब मिलने की कोई शिकायत पाए जाने संचालक दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराए जिससे करवाई किया जा सके । इस दौरान एक ट्रक संदिग्ध पाए जाने पर आबकारी विभाग की टीम के द्वारा जांच किया गया तो अवैध सामान नहीं पाया गया। आबकारी इंस्पेक्टर सुरजीत मौर्य ने बताया कि ट्रक चालक रास्ता भटक गया था। जांच कर छोड़ दिया गया ।