फर्जी अंक पत्र लगाकर सहायक अध्यापिका बनी पूर्व चैयरमैन अब जांच के घेरे में, भाजपा नेता ने की शिकायत
गाज़ीपुर: रजिस्ट्रार अल्पसंख्यक/ निरीक्षक उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ के द्वारा बहादुरगंज के पूर्व अध्यक्ष एवं सहायक अध्यापिका तहतानिया मदरसा मदरसतुल मासाकिन बहादुरगंज की नियुक्ति का मामला अब ुल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि जांच में शैक्षिक योग्यता का मानक सही नहीं पाए जाने पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी गाजीपुर को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था । इस पत्र के बाद जिला अल्पसंख्यक अधिकारी गाजीपुर ने संबंधित मदरसा मदरसतुल मसाकीन बहादुरगंज को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि राजिस्टार महोदया के निर्देशों पर अक्षरतः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार विधि कार्रवाई करें। इस आदेश के बाद नगर पंचायत सहित मदरसा मदरसतूल मसाकिन बहादुरगंज के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नगर पंचायत बहादुरगंज के मूल निवासी फैजान खान द्वारा पूर्व चेयरमैन एवं सहायक अध्यापिका निकहत परवीन मदरसा मदरसतूल मसाकीन बहादुरगंज की नियुक्ति में मानक की अनदेखी कर नियुक्ति किए जाने का आरोप लगाया था। यही नहीं फैजान खान ने सहायक अध्यापक पद से बर्खास्त करने का भी अनुरोध किया था । इस पत्र के बाद रजिस्ट्रार/ निरीक्षक उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद डॉ प्रियंका अवस्थी ने अपने 18 सितंबर के पत्र में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को अवगत कराया था कि सहायक अध्यापिका के पद पर निकहत परवीन की नियुक्ति में मानक को ध्यान में ध्यान में न रखकर शैक्षिक योग्यता में 55% अंक न होने के बावजूद उनकी नियुक्ति कर दी गई । इस कारण वेतन भुगतान तत्काल रोकने के साथ आवश्यक कार्रवाई करने हेतु भेजा था । इस पत्र के बाद जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मदरसा मदरसतूल मसाकीन बहादुरगंज के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर सहायक अध्यापक निकहत परवीन के खिलाफ रजिस्ट्रार महोदया के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक करवाई किए जाने का निर्देश दिया है । बताया जा रहा है कि निकहत परवीन की नियुक्ति के समय 55% कुल अंक को ध्यान में न रखते हुए नियुक्ति की गई है । जो पूरी तरह से गलत है । इस संबंध में फैजान खान ने बताया कि अब निकहत परवीन को बर्खास्त करने के अलावा अब कोई रास्ता नहीं बचा है ।


